News

पीएम श्री बालिका विद्यालय में फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला में केक,पफ व बिस्किट बनाने की दी जानकारी 

  • सादड़ी।

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी के सानिध्य में एक दिवसीय फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सेलिब्रेशन बैकर्स के प्रतिनिधियों ने केक ,पफ व बिस्किट बनाने की जानकारी दी। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि सेलिब्रेशन बैकर्स के प्रतिनिधियों राहुल कुमार,चेतन कुमार व छगनलाल ने क्रमश केक,पफ व बिस्किट बनाने के लिए कच्चे माल व बनाने की रेसिपी की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं की इससे संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस संबंध में सर्वाधिक प्रश्न पूछने वाली बालिका याना व खुशी को सम्मानित भी किया गया।

IMG 20251221 WA0054 IMG 20251221 WA0053

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में सर्वप्रथम उप प्राचार्य कन्हैयालाल माली ने विशेषज्ञों का परिचय कराया तत्पश्चात प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर मनीषा ओझा,वीरम राम चौधरी मनीषा सोलंकी, सुशीला सोनी, रमेश कुमार वछेटा, केनाराम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

उल्लेखनीय है कि पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग विषय संचालित होता है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button