News

शहर की सुरक्षा को मिली मजबूती नववर्ष पर गांधीनगर थाना शुरू

 प्रभुलाल लोहार


नववर्ष के शुभ अवसर पर 1 जनवरी गुरुवार को भीलवाड़ा शहर में नवगठित गांधीनगर पुलिस थाने का विधिवत शुभारंभ किया गया यह थाना शहर की भर्ती आबादी और सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया जिस कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा पहले यह क्षेत्र प्रताप नगर थाने में आ रहा था लेकिन प्रताप नगर थाना क्षेत्र से काफी दूर पड़ता था इसलिए बाबा धाम के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में नगर निगम के सहयोग से थाना बनाया गया उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर जसमीत संधू एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव की गरिमामय उपस्थिति रही दोनों अधिकारियों ने थाने के शुभारंभ को शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे अपराध नियंत्रण त्वरित करवाई और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा में उपलब्ध कराई जा सकेगी कार्यक्रम में नगर निगम महापौर राकेश पाठक उप महापौर रामनाथ योगी कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक पूर्व सभापति ओमप्रकाश नारायणीवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित पार्षद ओमप्रकाश पाराशर मौजूद रहे अतिथियों ने फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया .

IMG 20260101 WA0059 IMG 20260101 WA0062 1

और परिसर का अवलोकन भी किया गांधीनगर पुलिस थाने की पहली महिला थाना अधिकारी (एसएचओ ) के रूप में पुष्पा कसौटिया को जिम्मेदारी सौंपी गई थाने में कुल 43 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जिन में कर सहायक उप निरीक्षक पांच हेड कांस्टेबल और 33 कांस्टेबल एक कांस्टेबल चालक सहित शामिल है स्थानीय नागरिकों ने नया थाने की शुरुआत को नववर्ष की बड़ी सौगात बताते हुए प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त कि की इससे क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा तथा महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा और अधिक सृदृढ़ होगी

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button