News

बाली में 108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ का प्रथम ध्वजारोहण हर्षोल्लास से सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite
धार्मिक समाचार • बाली

108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ का प्रथम ध्वजारोहण हर्षोल्लास से सम्पन्न

त्रिदिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

📅 दिनांक: 20 फरवरी 2026
📍 स्थान: बाली
📰 धर्म समाचार

बाली में श्री 108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित
त्रिदिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के साथ भगवान श्री सेसली पार्श्वनाथ मंदिरजी का
ध्वजारोहण मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को
अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह पावन आयोजन मरुधर मार्तण्ड आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर जी
महाराज साहब आदि ठाणा एवं नितीसूरीजी समुदाय की साध्वी भगवंत श्री
कल्पशीला श्रीजी, संयमशीला श्रीजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री 108 पार्श्वनाथ नाम श्रृंखला में समाहित
प्रकट प्रभावी श्री सेसली पार्श्वनाथ प्रभु के दरबार को सजे हुए एक वर्ष पूर्ण
हो चुका है। प्रथम वर्षगांठ ध्वजारोहण महोत्सव भव्यातिभव्य रूप में आयोजित
हुआ, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि हुई।

WhatsApp Image 2026 02 20 at 7.22.55 PM WhatsApp Image 2026 02 20 at 7.22.56 PM WhatsApp Image 2026 02 20 at 7.22.56 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 20 at 7.22.56 PM 2

मांगलिक कार्यक्रम

18 फरवरी 2026
सुबह 10:00 बजे — श्री पार्श्व पंच कल्याणक पूजा
नाश्ता एवं स्वामीवात्सल्य
19 फरवरी 2026
सुबह 9:00 बजे — अठारह अभिषेक
अधिष्ठायक देव-देवी लघु पूजन
हाई टी
20 फरवरी 2026
ध्वजारोहण मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न
नाश्ता एवं स्वामीवात्सल्य
21 फरवरी 2026
नाश्ता एवं स्वामीवात्सल्य — बाली

निवेदक: श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली
✍️ जानकारी: विक्रम बाबूलाल राठौड़, भायंदर

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button