Newsटुंडी न्यूज

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विद्युत मानवदिवस कर्मी की स्पर्शाघात से हुए मौत का मामला सदन में रखा और मुआवजा राशि की मांग की ।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

लूनिया टाइम्स न्यूज।
दीपक पाण्डेय पत्रकार टुंडी।
टुण्डी : झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा निवासी विद्युत कर्मी श्रीकांत उपाध्याय का स्पर्शाघात से हुए मृत्यु का मामला सत्र के दौरान सदन में रखा और सरकार से मुआवजा राशि की मांग की । प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो विधानसभा सत्र के दौरान आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मेरे विधानसभा 42 में विद्युत मानवदिवस कर्मी श्रीकांत उपाध्याय जो विद्युत विभाग में कार्यरत थे उनका कार्य के दौरान विगत 27/07/2025 को विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गया है। वर्तमान में परिजनों समक्ष विकट परिस्थितियां पैदा हो गया है। सरकार अविलंब ऐसे निरीह परिवारों पर संज्ञान ले और श्रीकांत उपाध्याय के आश्रित परिवारों को यथाशीघ्र मुआवजा राशि दी जाए ताकि जीवन यापन करने में मदद मिल सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button