News

आज शहीद दिवस पर सायं 6:00 बजे निकलेगा विशाल मशाल जुलूस

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली सोमवार 23 मार्च । आर्य समाज, महिला आर्य समाज एवं आर्य वीर दल, पाली के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों की स्मृति को संजीव करने और शहीदों को श्रद्धांजली स्वरुप अमर वीरों की स्मृति में सायं 6.00 बजे से शहर मे विशाल मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य अध्यक्ष दिलीप परिहार के नैतृत्व मे निकलने वाला मशाल जुलूस आर्य वीर दल लाखोटिया व्यायाम शाला से खाना होकर गांधी मूर्ति, भैरुघाट, सोमनाथ से सूरजपोल होते हुए , अम्बेडकर सर्कल गांधी मूर्ति से से पुनः लाखोटिया व्यायामशाला आकर समाप्त होगा।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 6.40.27 PM 1 WhatsApp Image 2026 03 22 at 6.40.27 PM

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की आर्य वीर दल की गणवेश में निकलने वाले मशाल जुलूस में 15 साल के आर्य वीर वीरांगना से लेकर 75 साल के बुजुर्ग आर्य वीर वीरांगना गणवेश में भाग लेंगी जिसमें करीब 108 मशाल होगी। जिसमें युवक युवतिया पगड़ी धारण करके आर्य वीर दल की गणवेश में आकर्षक के केंद्र रहेंगे।

जुलूस का जगह जगह शहरवासियों और व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। साथ ही बच्चों के लिए आईसक्रीम चाकलेट बिस्कुट की मनुहार भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आर्य वीर दल के कार्यकर्ता, शाखा संचालक, एवं शाखा नायक तैयारीयों में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button