News
भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर बाली में भव्य शोभा यात्रा

बाली नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को प्रातः 8:00 बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभा यात्रा श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक, बाली से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी।
इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आप सभी आदरणीय सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सादर निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

कार्यक्रम विवरण:
- – तिथि: 31 मार्च 2026 (मंगलवार)
- – समय: प्रातः 8:00 बजे
- – प्रारंभ स्थल: श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक, बाली
नवकारशी लाभार्थी: नैनाबेन श्रीपालजी बाफना
निवेदक:
- श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली
- श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान, बाली
पद
- अध्यक्ष: नरेन्द्र ए. परमार
- सचिव: विक्रम बी. राठौड़














