News

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना टुण्डी का हनुमत महायज्ञ महोत्सव

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

श्री श्री हनुमत महायज्ञ सह पंचविशंति का 25 वां वार्षिक महोत्सव में हिन्दू मुस्लिम का अनोखी मिशाल पेश दोनों समुदाय की आपसी भाईचारे ने पुरानी परंपरा को तोड़कर बनाया कीर्तिमान।

टुण्डी: टुण्डी प्रखंड के लछुरायडीह गांव में पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ सह 25 वां वार्षिक महोत्सव के समापन सह शोभा यात्रा के शुभ अवसर पर हिन्दू मुस्लिम एकता का एक मिशाल पेश किया गया और पुरानी परंपरा को विराम देते हुए युवा सम्राट सह दिलों की धड़कन सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन द्वारा बुधवार को यज्ञ स्थल पहुंच कर यज्ञ के पुजारी एवं यज्ञ कमिटि के सैंकड़ों सदस्यों को फुल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कुछ देर के लिए गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग का परिचालन की व्यवस्था अपने हाथों में लेकर विधि सम्मत आवाजाही अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। वही शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं एवं भक्तजनों के लिए लछुरायडीह से कमारडीह के बीच दर्जनों स्टॉलों लगाकर शर्बत एवं शीतल पेयजल

वितरण की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा शोभा यात्रा जत्था को वापसी के क्रम में बड़े पैमाने पर शर्बत एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया तथा वर्तमान मुखिया कुमारडीह जयनारायण मंडल को अंगवस्त्र से सुशोभित किया गया। ज्ञात हो कि लछुरायडीह गांव में इस बर्ष की महायज्ञ के समापन समारोह की समाप्ति पर पुरानी परंपरा को विराम देते हुए हिन्दू मुस्लिम एकता का अमिट छाप छोड़ते हुए आपसी भाईचारे की सीख दे गया जो अपने आप में एक अच्छी खबर के साथ साथ सौहार्द एवं सद्भावना जैसी संदेश देते हुए दोनों समुदायों को एकत्रित होकर रहना सीखा गया।

IMG 20260325 WA0011

मौके पर सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन, यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नईम अंसारी,वरिष्ठ कांग्रसी नेता चाचा सफीक खान,भावी मुखिया अब्दुल क्यूम अंसारी,एस एम सी अध्यक्ष अहमद अंसारी, वार्ड सदस्य मुर्तज अंसारी,कलीम अंसारी,फाउज अंसारी,हफाजुल अंसारी,मुक्स्द अंसारी,सनाउल अंसारी,इदरीस अंसारी, इलियास अंसारी,मोकीम अंसारी, बासुदेव मंडल, अर्जुन महतो,डोमन महतो, कार्तिक महतो, सुरेश महतो,भीम महतो, विवेक तुरी,हीरू दास, रिंकू ,शहीद अंसारी,मोबीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी , कृष्णा महतो ,निमाई महतो समेत बड़ी संख्या में यज्ञ कमिटि के भक्तजन उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button