दिव्यांग सेवा समिति पाली का जिला स्तरीय तृतीय मूक-बधिर सेमिनार 29 मार्च रविवार को।

कलेक्टर एल. एन. मंत्री ने किया आमंत्रण पत्रिका और बेनर का विमोचन
दिव्यांग सेवा समिति पाली का जिला स्तरीय तृतीय मूक-बधिर सेमिनार 29 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 5:00 बजे तक श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में विधायक भीमराज भाटी, जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में एवं उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। जिसमें वरिष्ठ विशेषज्ञ ईएन की डा गौरव कटारिया, विशेषज्ञ डा ए एन योगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ज्योति स्वरूप अरोड़ा, आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार, उद्योगपति अमरचंद बोहरा, मेघराज बंब, देवकिशन व्यास, समाज सेवी हिरालाल व्यास, मोहनलाल जांगिड़, मांगुसिह दुदावत, खेल प्रेमी राजेश पाटनेचा आदि को अतिथि के रूप में निमंत्रण देकर कार्यक्रम में पधारकर मूक-बधिरो का उत्साह वर्धन करने का आग्रह किया गया है।

समिति अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि सेमीनार में राईफल से निशाना लगाने, और आत्म रक्षार्थ कराटे, लाठी ,तलवार संचालन के गुर आर्य वीर कमाण्डों भरत कुमावत एवं उसकी टीम द्वारा सिखाए जायेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण रजत और कांस्य पदक लेकर उत्साह वर्धन किया जायेगा। बालीकाओं और महिलाओं का एकल एवं सामुदायिक नृत्य विशेष आकर्षक होंगे। कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष मोहनसिंह सिलोरा गिरादडा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, मंत्री घेवरचन्द आर्य, सदस्य महेंद्र मालवीय, निखिल शर्मा, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी रांका, सदस्या सालिनी जैन सहित समिति के पदाधिकारी तैयारीयों में जुटे हैं।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली













