सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन के आवासीय कार्यालय परिसर में रामनवमी अखाड़ा दलों का भव्य स्वागत

टुण्डी: सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन के रामपुर मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रामनवमी पर्व के पावन बेला में अखाड़ा दलों एवं स्थानीय प्रशासन समेत कई जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं शर्बत भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन लगातार कई वर्षों से रामनवमी महापर्व पर अपने रामपुर मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में अखाड़ा दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत सभी लोगों को बहुत ही उत्साह के साथ सम्मानित करते आ रहे हैं तथा हिन्दू के सुप्रसिद्ध महापर्व रामनवमी में जगह जगह होर्डिंग एवं पोस्टर स्टॉलों की व्यवस्था कर हिन्दू मुस्लिम एकता को एक नया आयाम देने का काम करते आ रहे हैं जो काबिले तारीफ़ है।

आज़ इनके सानिध्य में हिन्दू मुस्लिम एकता का सामंजस्य तब देखने को मिला जब इन्होंने अखाड़ा दलों के साथ नारा लगाते हुए आयोजन स्थल तक गए जहां आयोजन कर्ताओं ने अंकवस्त्र से सम्मानित किया और इनकी भावनाओं का दिल से स्वागत किया।साथ ही रामपुर हनुमान मंदिर के समक्ष आयोजित अखाड़े में बच्चे एवं बच्चियों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक खेल का लूफ्त उठाया और सराहना किया। बताते चलें कि सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन हर वर्गों के त्योहारों में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं जिससे हर वर्ग के लोगों ने इन्हें सम्मान देते हैं और इनके द्वारा किए गए कार्यों की चहुंओर चर्चा करते नहीं थकते। मौके पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन,डी एस पी डी एन बंका, पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, भावी मुखिया अब्दुल क्यूम अंसारी,एस एम सी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अंसारी, सचिव चाचा सफीक खान, नईम अंसारी, अहमद हुसैन, अख्तर अंसारी, नौशाद अंसारी, मुर्तजा अंसारी, इदरीस अंसारी, आज़ाद अंसारी, फ़ौज अंसारी, वार्ड सदस्य मुर्तज अंसारी, इम्तियाज अंसारी, फुरकान अंसारी, सनाउल अंसारी, इमरान अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, इलियास अंसारी,जावेद अंसारी,गफ्फूर अंसारी, ऐनुल अंसारी नीचे टोला,आलम अंसारी, जाबिर अंसारी, मुजाहिदीन अंसारी, दीपक कुमार मंडल, वार्ड सदस्य सुरेश साव,विपीन कुमार मंडल,राजू पंडित, पूर्व मुखिया शशिधर गोप, अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित,जे एल के एम नेत्री डिंपल चौबे,मनीष राय,निलांबर रजवार,हराधन मास्टर,लखन राय,राम कुमार, झामुमो नेता गिरिलाल किस्कू,अजीत मिश्रा, रफीक अंसारी, शत्रुघ्न मंडल, समेत बड़ी संख्या में अखाड़ा दल के सदस्य उपस्थित थे।














