News

गौवंश के साथ हैवानियत पर उबाल, विहिप-बजरंग दल का एसपी को ज्ञापन, 72 घंटे में कार्रवाई नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

  • भीलवाड़ा

प्रभु लाल लोहार


शहर में गौवंश के साथ लगातार सामने आ रही क्रूरता की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग की।

संगठनों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो विहिप व बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में बताया गया कि 7 मार्च 2026 को रात करीब 2:20 बजे धानमंडी क्षेत्र में एक गाय के साथ अमानवीय कृत्य की घटना सामने आई थी। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था तथा भीमगंज थाना में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

इसी तरह 27 मार्च 2026 को सब्जी मंडी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की एक और घटना सामने आई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

IMG 20260331 WA0015 IMG 20260331 WA0014

विहिप महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया व महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्डा ने कहा कि शहर में लगातार ऐसी घटनाएं होना बेहद गंभीर है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएं शहर का माहौल खराब करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं।

वहीं बजरंग दल संयोजक मुकेश प्रजापत ने कहा कि पुलिस की ढिलाई के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा।

संगठनों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर सजा दिलाई जाए, साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने के दौरान विहिप-बजरंग दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button