News

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सादड़ी का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, खुशी की लहर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सादड़ी (पाली) स्थित सेठ श्री मोतीलाल परमार एवं श्री हीराचंद परमार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में कक्षा 12वीं (वरिष्ठ उपाध्याय) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।

संस्था प्रधान मीठ्ठालाल ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम देने की परंपरा को बनाए रखे हुए है।

इस वर्ष छात्र अजीत ने 75.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय की छात्रा नेहा प्रजापत ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024-25 की प्रवेशिका मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।

इस उपलब्धि पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी (पाली) विजय सिंह माली सहित विद्यालय परिवार के सेठ श्री सुभाष, विशाल एवं श्री विक्रम जैन (परमार परिवार) ने हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था प्रधान, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।

परमार परिवार समय-समय पर विद्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भौतिक संसाधनों की व्यवस्था भी करता रहा है, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

अंत में सभी ने एक स्वर में कहा— जयतु संस्कृत, जयतु भारतम्

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button