News

आदर्श विद्या मंदिर में परीक्षा परिणाम व भव्य पुरस्कार समारोह सम्पन्न

नोहर से बड़ी खबर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

नोहर। मंगलवार को स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

समारोह में कक्षा प्रथम से लेकर दशम तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा, स्वच्छता प्रतियोगिता, अनुशासन, खेलकूद, गणवेश, विज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2026 03 31 at 6.20.19 PM

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत माता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश बबूलानी एवं बसंत तोषनीवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश पारीक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं व्यवस्थापक वैद्य कैलाश पंडा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 03 31 at 6.20.18 PM

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे समारोह की शोभा और बढ़ गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button