टुण्डी पुलिस को गुप्त सूचना पर एंबुलेंस वाहन से अवैध शराब की जखीरा बरामद चालक हिरासत में

टुण्डी : टुण्डी पुलिस को गुप्त सूचना पर थाना गेट के सामने देर शाम चेकिंग लगाए जाने पर एंबुलेंस वाहन संख्या UP 16AT/1910 से धनबाद से गिरिडीह ले जाने के क्रम में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया। थाना प्रभारी उमाशंकर ने प्रेसवार्ता के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उक्त एंबुलेंस वाहन में अवैध शराब का जखीरा कर्माटांड़ बलियापुर से गिरिडीह की ओर ले जाया जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना के मुख्य द्वार पर चेकिंग लगाए जाने के क्रम में सूचना सच साबित हुआ और उक्त वाहन पकड़ा गया।


एंबुलेंस वाहन चालक प्रकाश कुमार रवानी पिता हीरालाल रवानी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।बरामद किए गए शराब में रॉयल स्टैग की 358 पेटी,आइकोलीन 312 पेटी, रॉयल चैलेंजर की 188 पेटियों को ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।














