News

कंवलियास में साहसी धावक सुनील रेसर का भव्य स्वागत, 7500 किमी से अधिक दौड़ पूरी कर पहुचे कंवलियास

Goutam Surana

कश्मीर से कन्याकुमारी और कन्याकुमारी से सांगलिया धूणी सीकर राजस्थान तक लगभग 8000 किलोमीटर की यात्रा दौड़ लगाकर कर रहे

कंवलियास। धावक सुनील रेसर का गुरुवार को कंवलियास पहुंचने पर ग्राम पंचायत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सुनील रेसर अब तक अपनी यात्रा में 7500 किलोमीटर से अधिक की दौड़ पूरी कर चुके हैं। कंवलियास में उनकी यात्रा का यह 123वां दिन रहा। उन्होंने बताया कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य को 130 दिनों में पूरा कर लेंगे।

सुनील रेसर कश्मीर से कन्याकुमारी और कन्याकुमारी से सांगलिया धूणी राजस्थान तक लगभग 8000 किलोमीटर की यात्रा दौड़ लगाकर कर रहे हैं अब तक वह कश्मीर से कन्याकुमारी और कन्याकुमारी से भीलवाड़ा के कंवलियास में 123 वे दिन लगभग 7500 किलोमीटर से अधिक की दोड़ लगाकर कंवलियास पहुचे यहां पर विश्राम किया इस दौरान ग्राम पंचायत सहित और गांव के युवाओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया

IMG 20260424 WA0029

130वें दिन अपने लक्ष्य को पूरा करके अपनी 8000 किलोमीटर की दोड़ का का सांगलिया धूणी राजस्थान में पूर्ण करेंगे सुनील लगभग 4 महीनो से प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं और 130 वे दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद यह एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा इसके पीछे इनका उधेश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

लगातार विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दे रहे हैं। इस दोरान सरंपच प्रतिनिधि रामप्रसाद कुमावत , बाबू लाल मेघवंशी,राकेश शर्मा, श्योधान गुर्जर,नरेंद्र सिंह,मुकेश वर्मा,नरेन्द्र बैरवा,गौतम सुराणा किशन सोलंकी चैतराम मीना आदि द्वारा माला पह्नाकर स्वागत किया

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button