अनाथ विद्यालय पोखरियां का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

लूनिया टाइम्स न्यूज, दीपक पाण्डेय, टुंडी
टुंडी: पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के पोखरियां स्थित अनाथ विद्यालय ने इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संस्थान का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा आरती कुमारी ने 77.2%, अनिल हांसदा ने 67.2% तथा दीपक महतो ने 76% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।



इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि टुंडी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पेमिया ऋषिकेश संस्थान लगातार प्रयासरत है। अंत में उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।














