श्री संभवनाथ जिनालय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

पुणे (वानवडी)। परम पूजनीय पंजाब केसरी गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज के पावन समुदाय के पूज्य गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महाराज एवं साधु-साध्वी वृंद की पावन निश्रा में वानवडी जैन संघ, पुणे द्वारा श्री मरुधर जैन विश्वस्त संस्थान के तत्वावधान में श्री संभवनाथ जिनालय में अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार (वैशाख सुदि 9) के शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में श्री नवग्रह पाटला पूजन, श्री भैरव पूजन, श्री दस दिगपाल पूजन, श्री लघु नंदावर्त पूजन, श्री अष्टमंगल पाटला पूजन एवं श्री लघु सिद्धचक्र पूजन सम्पन्न कराए गए।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा। बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर पूजन-अर्चना में शामिल हुए और धार्मिक वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।














