टुण्डी की महिला को इलाज़ का झांसा देकर चाईबासा की जंगल में किया गया दुष्कर्म आरोपी पुलिस हिरासत में

टुण्डी :टुण्डी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत विसनीपतरा गांव निवासी 40 वर्षीय अनवर अंसारी (तीन बच्चों के पिता ) द्वारा अपने पड़ोसी गांव कोकराद की रहने आदिवासी महिला (दो बच्चों की मां ) उम्र करीब 30 बर्ष को उपचार कराने के बहाने उसे चाईबासा लेकर गया जहां कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के सुनसान जंगल के खंडहरनुमा आवास में तीन दिनों तक रखकर लगातार दुष्कर्म किया गया मौका मिलते ही पीड़ित महिला ने अपने पति से संपर्क किया और आपबीती बताई पति ने बिना समय गंवाए घटना की वस्तु स्थिति से टुण्डी थाना प्रभारी को अवगत कराया
प्रभारी द्वारा अवर निरीक्षक अगनू मुंडा एवं सहायक अवर निरीक्षक अनिता देवी की अगुवाई में टीम गठित कर फौरन चाईबासा के लिए रवाना किया गया जहां आरोपी अनवर अंसारी को धरदबोचा गया साथ में पीड़ित महिला को भी अपने साथ पुलिस टुण्डी थाना ले आईं। फिलहाल पीडि़ता के बयान आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट की धारा 87,64,(2) (m)B.N.S एवं 3(1)(V)Sc/St act के तहत् आरोपी को जेल भेज दिया गया।














