News

मेघवंशी बने मोदी सरकार के “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के प्रदेश सह-संयोजक

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के निर्देशन में इस अभियान का संचालन किया जाएगा।

इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोर्चे के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, पर्यावरण दिवस एवं योग दिवस सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

IMG 20260601 WA0003IMG 20260601 WA0004 1

मोर्चा कि ओर से इस कार्यक्रम के लिए में प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय टोली का गठन होगा जिसमें 1 महिला व 3 पुरूष कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक बनाए जाने पर रोशन मेघवंशी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ तथा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को समर्पण एवं सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button