राजस्थानEntertainment

‘अनजाना’ कृत अथ श्री बजट चालीसा

अथ श्री बजट चालीसा

राज कोष के आंकड़े, और सकल हिसाब।

वित्त मंत्री जी ने, बजट की पढ़ी किताब॥

नयी योजनाएँ क्या, लायी राजस्थान सरकार।

बजट चालीसा में पढ़ें, आओ बजट का सार॥

चौपाई

टीकम चन्द बोहरा, IAS

डिप्टी सीएम वित्त, बजट बनावा

सीएम साहब से, मंज़ूर करावा ||1||

जन-कल्याण का, ध्यान रखावा

विकास की गति, पाये बढ़ावा ||2||

ले बजट डिप्टी सीएम, सदन में आयी

आसन से बजट-भाषण, अनुमति पायी ||3||

अस्पताल क्रमोन्नत, हुई अनेका

करहिं विस्तारा, जन-हित देखा ||4||

किसानन हित, बहुत ही साधा

दीन्हा रुपिया, बहुत ही ज़ियादा ||5||

बेरोज़गारन को, मिलहिं काम

खेती उपज के, बढ़हीं दाम ||6||

नारी शक्ति को, देई बढ़ावा

स्कूल कॉलेज, नूतन खुलावा ||7||

राहत रियायत, ख़ूब पावहीं उद्योग

सौर ऊर्जा, बढ़ावहिं उपयोग ||8||

अमृत योजना, गाँव शहर फैलहीं

पच्चीस लाख घर, नलजल मिलहीं ||9||

नव कनेक्शन देई, बिजली बचावहीं

स्मार्ट मीटर, घर घर लगावहीं ||10||

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, काम करावा

सड़क तेरह हज़ार, किमी बनावा ||11||

जिला उत्थान योजना, शुरू है कीन्हा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नाम है दीन्हा ||12||

नयी रोडवेज कार्मिक, अब निगम पावा

डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग, हब बनावा ||13||

धरोहर पर्यटन, विकास बोर्ड बनावा

पाँच हज़ार करोड़, फण्ड रखावा ||14||

मिशन हरयालो, राजस्थान शुरू करावा

अटल उद्यमी योजना, नूतन लावा ||15||

दस लाख रोजगार, नव अवसर दिलावा

चार लाख भर्ती, नव घोषणा करावा ||16||

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बनावा

तीन सौ करोड़, प्रावधान रखावा ||17||

कुलपति नाम, अब कुलगुरु कही हैं

मेरिट स्टूडेंट, अब टेबलेट पायी हैं ||18||

वोकल फोर लोकल, को दीन्हा बढ़ावा

जयपुर पीएम यूनिटी, मॉल बनावा ||19||

एक ज़िला एक उत्पाद, नीति लावा

रुपया सौ करोड़, प्रावधान रखावा ||20||

स्पोट्‌र्स यूनिवर्सिटी, प्रताप नाम बनहीं

स्पोट्‌र्स कॉलेज, हर संभाग पे खुलहीं ||21||

जो विद्यार्थी, सरकारी हॉस्टल पढ़हीं

मैस भत्ता, उन सबन का बढ़हीं ||22||

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, मिशन शुरू कीन्हा

पंद्रह हज़ार करोड़, कोष है दीन्हा ||23||

पंद्रह सौ डॉक्टर, पद अस्पताल पावहीं

और चार हज़ार ,नर्सिंग पद बढ़ावहीं ||24||

पीएम आवास, अतिरिक्त अनुदान दीन्हा

एसटी विकास योजना, नव शुरू कीन्हा ||25||

पंद्रह लाख लखपति दीदी, घोषणा कीन्ही

प्रति विधायक, पाँच आंगनबाड़ी दीन्ही ||26||

साढ़े पाँच हज़ार, नव पद पुलिस पावहीं

नव वाहन पाय, पुलिस शक्ति बढ़ावहीं ||27||

संविदाकर्मी साल में, दो इंक्रीमेंट पावहीं

आरजीएचएस में, सास-ससुर भी आवहीं ||28||

कर्मचारियों की, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ावहीं

पेंशनर्स 50 हजार, तक इलाज करावहीं ||29||

कृषि कनेक्शन, बाक़ी डेढ़ लाख मिलहीं

ऑर्गेनिक फार्मिंग, बोर्ड बनावहीं ||30||

पँच क्ख किसान, बिन ब्याज क़र्ज़ पावहीं

इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन, शुरू करावहीं ||31||

खाटूश्याम मंदिर, रूप भव्य बनावहीं

रुपया सौ करोड़, बजट रखावहीं ||32||

हरियालो राजस्थान, मिशन चलावा

चार हज़ार करोड़, प्रावधान रखावा ||33||

वनो पर्यावरण को, बढ़ावा दीन्हा

वन्य जीवों का, संरक्षण कीन्हा ||34||

नूतन आइटीआई, बीस खुलहीं

पॉलीटेक्निक कॉलेज, दस बढ़हीं ||35||

ईआरसीपी का, दायरा बढ़ावा

नहर जीर्णोद्धार, काम चलावा ||36||

कृषि मंडियन का, विस्तार कीन्हा

पशुपालन विकास, कोष नव दीन्हा ||37||

मंगला पशु बीमा, नव योजना चलावहीं

पशु चिकित्सा उपकेंद्र, पाँच सौ खुलहीं ||38||

पंजीयन शुल्क में, नाही कीन्ही वृद्धि

इससे बढ़त है, सर्व जन-समृद्धि ||39||

क़हत ‘अनजाना’, सरकार ने सुनी दुहाई

दीं अपार सौग़ातें, करी जन भलाई ||40|

  • - लेखक - 
    टीकम चन्द बोहरा, IAS
    संयुक्त शासन सचिव, 
    वित्त (व्यय-1) विभाग, 
    शासन सचिवालय, जयपुर

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

2 Comments

  1. Hi would you mind letting me know which hosting company you’re using? I’ve loaded your blog in 3 completely different internet browsers and I must say this blog loads a lot faster then most. Can you recommend a good hosting provider at a honest price? Thanks a lot, I appreciate it!

  2. Hi , I do believe this is an excellent blog. I stumbled upon it on Yahoo , i will come back once again. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and help other people.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button