जिला शिक्षा अधिकारी राजपुरोहित ने सादड़ी भागी बावड़ी स्कूल का औचक निरीक्षण किया
जिला शिक्षा अधिकारी राजपुरोहित ने विद्यालय का निरीक्षण कर दिया संबलन
सादड़ी 12अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित ने स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित ने शाला संबलन के तहत नगरपालिका क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी का निरीक्षण किया तथा संस्था प्रधान ओमप्रकाश वर्मा से विद्यालय संबंधित जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ उपस्थिति, विद्यार्थी उपस्थिति,एम डीएम, दुग्ध वितरण तथा पुस्तकालय की पुस्तक वितरण अभिलेख की जांच की। उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर कर उनकी शैक्षिक प्रगति जांची। राजपुरोहित विद्यालय की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए तथा वहां कार्यरत एकल शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा को सराहा तथा आवश्यक निर्देश दिए। राजपुरोहित के साथ शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शाला संबलन के तहत शिक्षा अधिकारी को आवंटित विद्यालय में जाकर निरीक्षण कर शाला संबलन एप द्वारा आनलाइन प्रविष्टी कर संबलन देना होता है।