भारत माता आश्रम में भगवान परशुराम जयंती उत्सव मनाया

नोहर। स्थानीय भारतमाता आश्रम में भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम पुष्प अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कर मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने राष्ट्र जागरण एवं शिक्षा के महत्व गुरुकुल एवं गौशाला का महत्व पर अपना उद्बोधन दिया।
मुख्य वक्ता महेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन प्रसंग बहुत ही उत्तम था एवं उनके द्वारा शस्त्र एवं शास्त्र का प्रयोग राष्ट्रहित में था। इस अवसर पर आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत ने अतिथियों का शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में शिवराज भारतीय शैलेन्द्र वर्मा, महेन्द्र प्रताप शर्मा, डॉ चन्द्र कुमार खाती, दलीप सोनी, ओमप्रकाश शर्मा , विनोद शर्मा, मदन स्वामी, महेश सोनी, विक्रम स्वामी, सूरज पेंटर, रामेश्वरलाल पारीक, अमित स्वामी, मोहनलाल शर्मा अजीत सिंह राठौड़, योगीशेर नाथ, रामचंद्र स्वामी, विनोद शक्रवाल, विकास पांडे, मुकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, आद राम सहारण, पंकज सहारण, संजू सैनी नेमीचंद सैनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
I like this website very much, Its a very nice billet to read and incur info .