News

भामाशाह रमेश गुलाबचंद पोरवाल ने सेवा भारती केंद्र का अवलोकन कर कार्यों की सराहना की

सेवा भारती द्वारा संचालित विविध प्रकल्पों को बताया समाजोपयोगी और प्रेरणादायक

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी।  सेवा, समर्पण और सामाजिक Upliftment को समर्पित संस्था सेवा भारती के विविध सेवा प्रकल्पों का पुणे निवासी तथा मूलतः सादड़ी के भामाशाह रमेश गुलाबचंद पोरवाल ने सादड़ी आगमन के दौरान अवलोकन किया। उन्होंने अपने साथ उपस्थित मित्रगणों के साथ हीराचंद हिम्मतमल परमार सेवा केंद्र (गोरों बास, सादड़ी) का भ्रमण किया और वहां चल रहे सेवा कार्यों को नजदीक से देखा।

WhatsApp Image 2025 07 09 at 7.07.09 PM

सेवा भारती प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि भामाशाह रमेश पोरवाल के साथ उनके मित्र चंपक एम. सोलंकी, दिलीप कपूरचंद राठौड़, सुभाष नगराज ओसवाल, शांतिलाल हस्तीमल परमार, हेमेंद्र बाबूलाल राठौड़ एवं आकाश जैन भी उपस्थित रहे। सभी ने केंद्र की कार्यप्रणाली, सुविधाएं और समाज के लिए किए जा रहे सेवाकार्यों का अवलोकन कर सराहना की।

इस अवसर पर सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने पोरवाल एवं उनके साथियों को संस्था द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संस्कार एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। माली ने बताया कि सेवा भारती “नर सेवा ही नारायण सेवा” को अपने कार्य का मूलमंत्र मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2025 07 09 at 7.07.10 PM

भामाशाह पोरवाल ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने भविष्य में संस्था को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सेवा भारती के वैभव श्री प्रमुख मोहनलाल सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संक्षेप में सेवा भारती:
सेवा भारती एक राष्ट्रवादी स्वयंसेवी संगठन है जो निर्धन, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, संस्कार केंद्र, बाल संस्कार केंद्र, चिकित्सालय, आत्मनिर्भरता प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों में देशभर में हजारों प्रकल्पों के माध्यम से कार्य कर रही है। इस प्रकार का अवलोकन केवल संस्था के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि समाज के संपन्न वर्ग को भी सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश देता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button