News
रानी मरुधर टैक्सी यूनियन की बैठक आयोजित

- रानी।
मरुधर टैक्सी यूनियन रानी की एक महत्वपूर्ण बैठक अंजनेश्वर महादेव मंदिर, सालरिया में यूनियन अध्यक्ष शैतान पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान यूनियन की आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया, साथ ही यूनियन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। इस अवसर पर यूनियन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अध्यक्ष शैतान पुरी के समक्ष रखा। अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में यूनियन के संचालन को सुचारु रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।














