News

सादड़ी में माँ श्री श्री यादें मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

  • IMG 20250805 WA0014

सादड़ी। नगर के प्रजापत समाज की आराध्य देवी माँ श्री श्री यादें मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

मंदिर प्रांगण भक्ति भाव से सराबोर रहा। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर भक्तजन झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक भजन संध्या का आयोजन चलता रहा।

अर्धरात्रि को नंदलाल के जन्म क्षण का उल्लास मनाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने सुंदर झांकियों का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया।

विशेष आकर्षण

  • मंदिर पुजारी मनरूप दास वैष्णव ने ठाकुर जी को पालने में झुलाया एवं महाआरती की।
  • प्रसाद वितरण की व्यवस्था रमेश बाबूलाल जी रेडवाल एवं श्री श्रीयादें प्रजापति युवा संगठन सादड़ी की ओर से की गई।

युवा संगठन की भूमिका

इस आयोजन में युवा संगठन अध्यक्ष रमेश प्रजापत, उपाध्यक्ष छगन लुणिया, सचिव नारायण प्रजापत, कोषाध्यक्ष रमेश कपुकरा, वरिष्ठ सलाहकार मांगीलाल लुणिया, सलाहकार कैलाश मोरवाल, दिनेश कवाड़िया, सुरेश कुमार, मोहित लुणिया तथा मीडिया प्रभारी गोपाल लुणिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित समाज के लोग एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इनमें मांगीलाल, मदन, शंकरलाल, मालाराम, गोपाल मोरवाल, ललित, महैद घांची, हिरेंद्र शाह, दिपाराम, गणपतदास, प्रवेश, देवाराम, कैलाश, हिरालाल, निर्मल, भैरूलाल और गौ भक्त गौरव प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

श्रद्धालुओं का कहना था कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि यह समाज को प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी देती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button