
गुलाबपुरा में “संडे ऑन साईकिल” कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तहत “संडे ऑन साईकिल” कार्यक्रम गुलाबपुरा में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस पहल का उद्देश्य “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
साइकिल रैली का रूट
रैली की शुरुआत पुलिस थाना परिसर से हुई और निम्न मार्गों से होकर गुजरी:
- टीकम चौराहा
- मेन बाजार
- बावड़ी चौराहा
- चार बत्ती चौराहा
- भीलवाड़ा रोड
- बडोदा बैंक चौराहा
वहीं से रैली वापस पुलिस थाना परिसर आकर संपन्न हुई।
उद्देश्य
- फिटनेस को बढ़ावा देना
- नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
- मानसिक तनाव कम करना
संदेश:
“सिर्फ आधा घंटा रोजाना साइकिल चलाकर रह सकते हैं फिट और तनावमुक्त।”
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी
- एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत
- पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह
- थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी
- गांधी विद्यालय संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल
इसके अलावा पुलिस अधिकारी, जवान, सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।














