News
लापिया में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण व स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजित

- बनेड़ा
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक महोदय आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बबराना में एनम गीता डिडवानिया के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र बबराना में प्रसुति महिलाओं और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जांच आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा द्वारा की गई और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया।इसी के साथ वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार किया गया।
योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार सैन और दरियाव खटीक द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराना में योग अभ्यास करवाया गया।समाज सेवक मुकेश डिडवानिया ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए क्वाथ निर्माण और वितरण में सहयोग किया।
















