आसोज मास शाश्र्वती ओली की भव्य आराधना का शुभारंभ

- मुबंई
भायंदर पूर्व – गोल्डन नेस्ट श्री आदेश्र्वर जिनालय के संस्थापक श्रीमती शांता बेन मीठालाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आसोज मास शाश्र्वती ओली का कार्यक्रम का आयोजन किया होगा। आशीर्वाददाता-प. पु. आचार्य भगवंत विजय यशोवर्म सुरीश्र्वरजी म. सा. प्ररेणादाता – साध्वी श्री तीर्थेशरेखाश्रीजी मा. सा. निश्रादाता- मातृहृदय वर्धमान तपाराधिका प. पु. सा श्री उज्जवलधर्मा श्री जी म. सा. आदि ठाना आसोज मास शाश्र्वती श्रावक – श्राविकाओ द्वारा 9 दिन प्रवचन किया गया। आदेश्र्वर जिनालय के तकरीबन 100 से अधिक सदस्य बहुत वर्षों से उन श्रावकों को जैन धर्म की महत्ता व धार्मिक ज्ञान देने के लिए धार्मिक आयोजन करते हैं। एक आयंबिल करने वाले आराधकों का भी बहुमान होगा, 9 आयंबिल पूर्ण करने वाले आराधकों का विशिष्ट बहुमान किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में धर्म की पुनरजागरण के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। जैसे धार्मिक प्रवचन, तप, उपवास के आयोजन, बालक – बालिकाओं के लिए संस्कार,वर्ग , जैन मुनियों और विद्वानों के दौरे के प्रयास आदि हैं। ओली का शुभारंभ तारीख – 29/09/2025 आसोज सुद ७ पूर्णाहुति आसोज पूनम तारीख – 07/10/2025 मंगलवार , पारणा कार्तिक सुद १ तारीख – 08/10/2025 बुधवार को संपन्न होगा।
आसोज मास शाश्र्वती ओली के लाभार्थी स्व. मातृश्री समीबाई श्रीमती संगीता बेन अशोक कुमार ( मालगाव) – हाल भाईन्दर एवं मातृश्री संतोष देवी राजेन्द्र ( लाला भाई) कुमावत श्रीमती गौरी अधीर कुमार कुमावत बिजय नगर ( ब्यावर) – हाल भाईन्दर दोनों लाभार्थी परिवारों द्वारा आसोज मास शाश्र्वती ओली का भव्य आराधना का शुभारंभ किया गया नवपद ओली आराधना करने वाले तपस्वियों से सुख साता में बनी रहे। यही मंगल कामना करते हैं सभी मंडल कार्यकर्ताओं का योगदान रहा हैं।
















