पेमिया देवी की 25 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

- टुण्डी
सिजुआ भेलाटांड़ स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रांगण में आज़ झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की मां पेमिया देवी की 25 वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन के साथ मनाई गई। बताते चलें कि कुशल व्यवहार एवं मृदुभाषिणी पेमिया देवी की आज़ भी लोग अपने दिलों में जगह देते हुए उनकी 25 वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके आदमकद प्रतिमा में नम आंखों के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो, चंद्रिका सिंह यादव, जनकलाल, ज़ावेद अहमद,बाबुनाथ महतो,प्रतोष महतो, दिनेश त्रिपाठी, वीरू सिंह, दिनेश महतो,सुमित महतो, राजकुमार महतो, अर्जुन महतो, राजेश महतो, पुनर्वसु दास, लक्ष्मण सिंह, कृष्णा मंडल, मोहम्मद शोयब,जयंतों सरकार,किस्ता उरांव, शिबू रजवार समेत सभी स्कूल कर्मी उपस्थित थे।














