विहिप के विशाल हिन्दू शंखनाद 2025 में उमड़ा हिन्दुओं का जन सेलाब

देश भर से पहुंचे सेकंडों संत महात्मा और हिन्दू जनभेदीनी
पाली शहर के अणुव्रत नगर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद पाली विभाग की ओर से विशाल हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप राठौड़ ने की।जिसमे साध्वी प्रभा सिंह ठाकुर, जैन संत कमलप्रभ सागर, साध्वी दीदी समाहिता, विहिप के केन्द्रीय सहमंत्री शंकर गायकर, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सेकंडों संत महात्मा और समाज संस्थाओं के प्रमुख के लोग पहुंचे।
वक्ताओं ने देश में बढ़ रहे धर्मांतरण, लव जेहाद की घटनाओं में वृद्धि, युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को राष्ट्र हित में घातक बताते हुए लोगों को जागरूक रहने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में आए संतों ने युवको को केंद्र बनाकर उनको जागरूक करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। पढ़ाई की उम्र में पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और करियर निर्माण पर फोकस करना चाहिए। युवकों को बिडी सिगरेट गुटका तंबाकू शराब आदि किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद नहीं करना चाहिए। इन नशीले पदार्थों से जितना दूर रहें अच्छा है। संतों ने कहा कि नशा करना ही है तो समाज सेवा का करो, या राष्ट्र भक्ति का करो जिससे न तो शरीर का नाश होता है और न ही धन खर्च होता है । इससे पूण्य और यश दोनों मिलते हैं साथ ही राष्ट्र शक्तिशाली बनता है और सुरक्षित रहता है।

संतों ने कार्यक्रम में मौजूद माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए कहा,” देशभर में एक छडयत्र के तहत लव जेहाद जैसी गतिविधियां चल रही हैं। जिसमें हिन्दू समाज की भोली- भाली लड़कियो को फंसाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से हिन्दूओं को सतर्क और सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल द्वारा कई पीड़ित युवतियों की घर वापसी कराने का नेक काम किया है।
कार्यक्रम में तीन बड़े डॉम बनाए गए थे, जिसमें पुरूषों के लिए अलग और महिलाओं एवं लड़कीयों के लिए अलग-अलग थे जो 12 बजे तक ही खचाखच भर गये पांव रखने की भी जगह नहीं थी आलम यह था की एक डोम जितने लोग सामने टेन्ट में बैठकर वक्ताओं को सुनते रहे। अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर हिन्दू एकता का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में आने वालो का भाव पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विभिन्न समाजों की ओर से आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी की निशुल्क व्यवस्था भी की गई।
प्रचार प्रमुख मनीष सैंन ने बताया कि जिलाध्यक्ष पाली नरेन्द्र माछर, विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया, जिलाध्यक्ष सोजत सुरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष बाली वनाराम चौधरी, जिला मंत्री पाली बाबूलाल कुमावत, जिला मंत्री सोजत ओमप्रकाश तंवर, विजयराज सोनी, पवन पांडे, मनीष सैन राजेश पटेल, रंगलाल जाट, बाबूलाल कुमावत, पूर्णप्रकाश निम्बार्क, रामसुख पायक, गणेश कुमावत, आनंद स्वरूप गुप्ता, बाबूदास वैष्णव, अशोक बंजारा, हरीश सोनी, श्रवण भीलवारा, प्रवीण सोनी, मयंक उपाध्याय, प्रकाश कंवर, रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे।












