News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य स्वच्छता रैली शपथ एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space


देशभर में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत दिनांक 24-09-2025 को शाह पृथ्वीराज नवलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी स्टेशन में भव्य स्वच्छता रैली शपथ ग्रहण समारोह एवं जनजागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया
स्वच्छता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर पालिका परिसर तक पहुंची इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे नारों से माहौल गुंजायमान किया

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई जिसमें उन्होंने जीवनभर अपने घर विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया साथ ही जनजागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें नगरवासियों ने अपने हस्ताक्षर कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग का वचन दिया

इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू नेता प्रतिपक्ष इलियास चढ़वा जनप्रतिनिधि पार्षद रेखा माली एवं पार्षद सुनील बैरवा नगर पालिका कर्मचारी धन्नाराम चौधरी बाबूलाल कुमावत रतनलाल बंजारा मोनु कांत मनीष कुमार तथा विद्यालय प्राचार्य संजीव रेहान शिक्षक संतोष सोनल नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अध्यापक उपस्थित रहे

वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है स्वस्थ समाज और स्वच्छ नगर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button