News

गौ रक्षा टीम सरेरी युवाओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

आज सरेरी में नवरात्रि गरबा महोत्सव में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ गौ रक्षा टीम के अध्यक्ष नोरत मल पांचाल ने किया। टीम के अध्यक्ष नोरत पांचाल ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। नोरत पांचाल ने पुष्प अर्पित करते हुए भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 16.56.33

देश को आज भी भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है। क्रांतिकारी वीरों को बारंबार कोटि- देश को आजाद कराने के लिए शहीद भगत सिंह फांसी के फंदे पर चढ़ गए। इन वीरों को कभी हम भूल नहीं सकते ! कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करकें युवाओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लखन शर्मा ,गजराज गुर्जर ,कमलेश पांचाल ,गोविंद सोनी, गजराज कुमावत, देवीलाल गुर्जर, धर्मेश बंजारा ,लक्की माली , मोहित चन्देला , विकास शर्मा, देवेन्द्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button