News

संतोष कुमार सिंह दोबारा जिलाध्यक्ष निर्वाचित की ख़बर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा अबीर गुलाल एवं गाजे बाजे के साथ खुशियां मनाई

  • टुण्डी

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए जाने पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ रविवार शाम को कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

IMG 20251005 WA0023

साथ ही ताशा पार्टी के साथ नाच गाकर कांग्रेस के झंडे को लहराते हुए पूरे मैरानवाटांड़ गांव का‌ भ्रमण किया और मिठाइयां बांटी। बताते चलें कि कार्यकर्ताओं की खुशी संतोष कुमार सिंह की दोबारा मौका मिलने से काफी उत्साहित हैं क्योंकि क्षेत्रों में सबसे अधिक समय देने वाले पहले जिलाध्यक्ष है जो कार्यकर्ताओं को विकट परिस्थितियों में हमेशा मदद पहुंचाते रहते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा धनबाद का जिलाध्यक्ष कैसा हो संतोष भैया जैसा हो ,जीत गया भाय जीत गया संतोष भैया जीत गया आदि गगनभेदी नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा एवं कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह देखा गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, सचिव मुलीराम दां, महासचिव कालीचरण दास,बाबुवाहन दें, मोहनदास, अर्जुन दां,विपीन कुमार दां,प्रदीप मुर्मू, सुशांति हांसदा, गीता हांसदा, जयप्रकाश रजक,प्रकाश गोराई, कृष्ण दास, निर्मल रक्षित समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button