News
पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ वर्मा का किया स्वागत

लुनिया टाईम्स (भीलवाड़ा)ग्राम पंचायत सांगवा (गंगापुर)में शनिवार को सरपंच उदयलाल गाडरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत किए गए दशरथ वर्मा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस भीलवाड़ा जिला के पूर्व जिला महासचिव मयंक पारीक, भीलवाड़ा जिला एस.सी. कांग्रेस के महासचिव भगवान सालवी, युवक कांग्रेस सांगवा पंचायत अध्यक्ष नारायण बेरवा, तथा सांगवा पंचायत क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- गांव में प्रथम आगमन पर सरपंच एवं ग्रामीणों ने वर्मा का माल्यार्पण व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। दशरथ वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संगठन की भावना से कार्य करते रहेंगे और जिले को हरित व स्वच्छ बनाने का प्रयास करें गें।














