इस समय ग्रामीण क्षेत्र के गावों मे मच्छरों के प्रकोप से वायरस बुखार तेजी बढ़ रहा है

विश्वजीत मिश्रा
लखीमपुर खीरी। पसंगवा ब्लाक के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायते बनी चर्चा का विषय।ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की बढ़ती संख्या और डंक ने लोग बेहाल है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। सोते-जागते,उठते-बैठते हर वक्त मच्छरों की भिनभिनाहट और डंक से लोग परेशान है।लेकिन ब्लाक के जिम्मेदार भी लापरवाह बने हुए है। ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग की बात तो दूर सफाई को भी तरस रहे ग्रामीण। पसंगवा ब्लाक की ग्राम पंचायत जैसे चोरहा खुर्रम नगर, भौनापुर दुल्हापुर किसान, गलरई, काशीपुर, ककराही,समेत दर्जनों ग्राम पंचायत के गावों सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की पंचायत सेक्रेटरी भी ब्लॉक पर कार्य करते है गावों मे नजर नजर नहीं आते है।

पसंगवा ब्लाक की ग्राम पंचायत भौनापुर मे जल जीवन मिशन के तहत एक माह से मुख्य मार्ग पर पाईप लाईन से पानी बह रहा है लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा जल जीवन मिशन के जिम्मेदार से शिकायत के बाद आज एक माह गुजर गया है लेकिन पाइपलाइन को नहीं सही कराया गया है जिसे निकालने वाले स्कूली बच्चे तथा राहगीरों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।











