News

देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी व कांकलावास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा

देसुरी।


अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी व शहीद रामसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकलावास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैलाशपुरी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । कार्यवाहक संस्था प्रधान कैलाशपुरी गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।

1 16 2 7

इस अवसर पर हरीशकुमार चौधरी, सुनीता कुमारी, पिंकूकुमारी मीना, नैनाराम सोलंकी,मघाराम रमेश कुमार व करुणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने शहीद रामसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकलावास का शाला संबलन के तहत संस्था प्रधान इंद्र सिंह कुंपावत से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की तथा मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत दक्षता आधारित आंकलन का निरीक्षण किया।इस अवसर पर शैतान सिंह, अभिलाषा भाटी,पवन गेदर, रमेश चंद्र व मनीष मीना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button