हाथरस में बसपा अलीगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित

Devendra Kumar
जनपद हाथरस में 5 जनवरी 2026 को प्रधान ढाबा, हाथरस बाइपास पर बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकपूर ने की तथा संचालन भगवान सिंह कुशवाह ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि अलीगढ़–आगरा–मेरठ मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव रहे। विशिष्ट अतिथि जाफर मलिक, विजेंद्र सिंह और अनिल बघेल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विक्रम सिंह जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सर्वसमाज के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है।

उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी 2026 को भव्य रूप से मनाने की अपील की। यह कार्यक्रम गार्डन ग्रांड पैराडाइस, खेरेश्वर मंदिर के पास, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राजकपूर ने दिनेश कुमार देशमुख एडवोकेट को अपने साथियों सहित बहुजन समाज पार्टी में पुनः शामिल कराया। उपस्थित नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में मंडल व जिला स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने और मायावती के नेतृत्व में आगामी चुनावों की तैयारी करने का संकल्प लिया।









