News

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जुनैद खान का चयन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

बनेड़ा नेटबॉल क्लब के अध्यक्ष भैरू सिंह राणावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा के छात्र जुनैद खान का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 मार्च से 13 मार्च तक सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। विश्वविद्यालय स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता में चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

बनेड़ा के खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, शारीरिक शिक्षक सुमंत सिंह, बनेड़ा ईगल क्लब के सचिव महेंद्र सिंह, कोच इलियास खान सहित सभी खेल प्रेमियों ने जुनैद खान को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button