धनबाद से पड़ोसी जिले गिरिडीह जाने वाले केन्दुआडीह भाया पीरटांड़ मुख्य पथ का मामला विधानसभा में गूंजा

लूनिया टाइम्स न्यूज। दीपक पाण्डेय टुण्डी।
टुण्डी : धनबाद से पड़ोसी जिले गिरिडीह जाने वाले केन्दुआडीह भाया पीरटांड़ को जोड़ने वाला पथ निर्माण कार्य का मामला शुक्रवार को सत्र के दौरान विधानसभा में गूंजा।
टुण्डी विधायक माननीय मथुरा प्रसाद महतो ने शुन्यकाल के दौरान सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि धनबाद जिले के केन्दुआडीह तथा पड़ोसी जिले गिरिडीह के पीरटांड़ को जोड़ने वाला यह पथ लगभग 500 मीटर वन विभाग के सैन्चुरी प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ जाने के कारण कार्य अवरुद्ध हो गया है. यह मार्ग जनजीवन के लिए अतिआवश्यक है एवं प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग रोज़गार एवं अपने फसलों को विक्रय करने पड़ोसी जिले जाते हैं जिन्हें इस पथ की कार्य अधूरा होने के कारण काफ़ी फजीहत होता है। विधायक श्री महतो ने आसन्न के माध्यम से सरकार से अविलंब इस मुख्य पथ को संज्ञान में लेते हुए कार्य प्रगति की मांग किया है। ताकि दोनों जिलों का सामंजस्य बना रहे और लोग कम दूरी की लाभ लेकर रोजगार कर सके।













