News

नई ऑटो खरीदी, कुछ ही दूर जाकर बंद हुई गाड़ी — जांच में निकली पुरानी बैटरी, टाटा शोरूम पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा | लूनिया टाइम्स न्यूज | संवाददाता प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा शहर में स्थित Tata Motors के शोरूम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने कंपनी की कार्यप्रणाली और वाहन डिलीवरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बनेड़ा की प्रसिद्ध किसान कुल्फी के ऑनर जमनालाल माली ने बुधवार को टाटा कंपनी का नया ऑटो खरीदा, लेकिन गाड़ी लेने के कुछ ही समय बाद उसमें बड़ी खामी सामने आ गई।

जानकारी के अनुसार, नया ऑटो खरीदने के बाद जमनालाल माली जब मांडल चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी नई गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई। नई गाड़ी के अचानक बंद हो जाने से उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने वाहन की बैटरी की जांच की और उसकी फोटो भी ले ली।

WhatsApp Image 2026 03 13 at 5.41.13 PM

जांच में सामने आई पुरानी बैटरी

जमनालाल माली के अनुसार जब बैटरी की स्थिति देखी गई तो पता चला कि नई ऑटो में पुरानी बैटरी लगी हुई थी। यह देखकर वे हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने शोरूम से बिल्कुल नया वाहन खरीदा था। नई गाड़ी में पुरानी बैटरी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इस मामले की शिकायत शोरूम प्रबंधन से की।

शिकायत मिलने के बाद कंपनी के मिस्त्री मौके पर पहुंचे और ऑटो में लगी पुरानी बैटरी को निकालकर उसकी जगह नई बैटरी लगा दी। हालांकि इस कार्रवाई के बाद भी सवाल खड़े हो गए कि अगर नई बैटरी ही लगानी थी तो शुरुआत में वाहन में पुरानी बैटरी क्यों लगाई गई।

ग्राहक ने जताई नाराजगी

जमनालाल माली ने इसे कंपनी की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि नई गाड़ी में इस तरह की गड़बड़ी ग्राहकों के विश्वास के साथ सीधा खिलवाड़ है। उनका कहना है कि ग्राहक कंपनी पर भरोसा करके नई गाड़ी खरीदते हैं, ऐसे में यदि वाहन में पुराने या इस्तेमाल किए गए पार्ट्स लगाए जाएं तो यह बेहद चिंताजनक है।

WhatsApp Image 2026 03 13 at 5.40.05 PM

क्षेत्र में चर्चा, जांच की मांग

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर नई गाड़ियों में इस तरह की अनियमितता सामने आएगी तो ग्राहकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button