News

बनेड़ा में 17 मार्च को जनसुनवाई, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा सुनेंगे आमजन की समस्याएं

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

बनेड़ा। पंचायत समिति परिसर बनेड़ा में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याएं विधायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विधायक डॉ. बैरवा मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर उपखण्ड क्षेत्र बनेड़ा के सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

रिपोर्ट – परमेश्वर दमामी
लुनिया टाइम्स न्यूज़, बनेड़ा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button