News

बाली विधायक ने दिखाई संवेदनशीलता: भीमाना हादसे में 57 बकरियों की मौत पर 1 लाख की सहायता, उचित मुआवजे की मांग

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली जिले के बाली क्षेत्र के भीमाना गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से 57 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य पशु घायल हो गए।

घटना गांव की डाग फली में उस समय हुई जब बकरियां पास में चर रही थीं। अचानक तार गिरते ही बकरियां इसकी चपेट में आ गईं और तेज करंट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पशुपालक अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे।

सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने तुरंत विद्युत विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। इससे आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित किया जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर नाना थाना प्रभारी रतनसिंह देवड़ा व भीमाना चौकी प्रभारी हरिसिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं विद्युत विभाग भी तार टूटने के कारणों की जांच में जुट गया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पशुपालकों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस बीच बाली विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित पशुपालक को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने का आश्वासन दिया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button