News

गोल प्याऊ चौराहे का नाम बदल ‘भारत माता चौराहा’ करने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन

भीलवाड़ा लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार शहर के प्रमुख गोल प्याऊ चौराहे का नाम बदलकर ‘भारत माता चौराहा’ रखने की मांग को लेकर नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और शहर की पहचान को नई दिशा देने की बात कही गई।

जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर ने बताया कि ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें शामिल हैं। पहली मांग के तहत गोल प्याऊ चौराहे का नाम आधिकारिक रूप से ‘भारत माता चौराहा’ घोषित किया जाए। वहीं दूसरी मांग में चौराहे के मध्य राष्ट्रीय एकता व गौरव की प्रतीक मां भारती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यदि चौराहे पर मां भारती की प्रतिमा स्थापित की जाती है, तो यह स्थान शहर का प्रमुख आकर्षण बनने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।
इस मौके पर प्रीतम बाहेती, हितेश नारनीवाल, तुषार सैन, बाबूलाल मेघवंशी, कपिल सेत्रिय एडवोकेट, गौरव कोली एडवोकेट, रामपाल बाल्दी, पवन बैरवा, संयम जैन, राजेश साहू, नारायण रैगर सहित कई लोग मौजूद रहे।
ज्ञापन में प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button