श्रीयादे माता पेनोरमा घोषणा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधायक राणावत का जताया आभार

बाली/जोधपुर। प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे माता के झालामंड, जोधपुर में पेनोरमा स्थापित करने की घोषणा पर समाज के प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रजापति जागृति संस्था (विधानसभा क्षेत्र बाली) के अध्यक्ष पूरनमल जलवानिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कुमार कवाडिया, सचिव प्रभुलाल प्रजापत सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्णय को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके साथ ही प्रजापति शैक्षिक विकास संस्थान, खुडाला फालना के अध्यक्ष लच्छाराम वरदना, बारवा सौताला अध्यक्ष हस्तीमल प्रजापति, मोतीलाल प्रजापत (बीजापुर) एवं नरेश कुमार बड़ोद सहित अन्य समाजबंधुओं ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार जताया।
साफा व माल्यार्पण कर किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पेनोरमा की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को समाज के इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।













