News
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित कुल 110 लोग हुए लाभान्वित

टुण्डी: CMPDIL के तत्वावधान में गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर मोड़ में आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविर में कुल 110 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आईं ड्रॉप, चश्मा और बुजुर्गो एवं दिव्यागों को हाथ की छड़ी प्रदान किया गया।

बताते चलें है कि इस शिविर के आयोजन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जाहिद हुसैन एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग किया।इस नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर में मुख्य रूप डॉ रोहित कुमार, डॉ अमित कुमार,संदीप कुमार,अमर कुमार, अफरोज अंसारी, उत्तम मोदक समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिक उपस्थित थे ।














