News

पाली में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली। झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा लाखोटिया उद्यान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में भाग लेकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश भी मौजूद रहे।

लोक कला और संस्कृति की झलक

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लंगा गायन, घूमर, कालबेलिया, चरी और तेरहताली जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

राजस्थान दिवस

कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में राजेंद्र परिहार द्वारा शहनाई वादन, कासम खालंगा एवं नेहा किशनगढ़ द्वारा चरी नृत्य, गंगादेवी पादरला द्वारा तेरहताली, रणजीत कुमार बालोतरा द्वारा सफेद गैर, नेहा किशनगढ़ द्वारा घूमर, पारस नाथ द्वारा कालबेलिया तथा जीवाराम व गजेंद्र कुमार द्वारा गैर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की ऊर्जा और पारंपरिक वेशभूषा ने पूरे वातावरण को रंगारंग बना दिया।

राजस्थान दिवस

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला कलक्टर एल. एन. मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, पर्यटन विभाग की सरिता फीडौदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

653935211 1381573260651056 7591825899238539383 n

राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना भी जागृत की।

655161569 1381573230651059 159235785806049772 n

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button