राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठार में सरकारी योजना से पढ़ाई को मिली रफ्तार कोठार में 13 छात्राओं को मिली निशुल्क

बाली उपखंड के कोठार गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की 13 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना है छात्राओं ने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी, जिससे वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रह सकेंगी और अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगी पहले दूर-दराज से पैदल या अन्य साधनों से आने में समय और परेशानी होती थी, जो अब काफी हद तक दूर हो जाएगी
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है साइकिल मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगी इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल लीला मैडम ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक पहल कर रही है।

उन्होंने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें, वर्दी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया प्रिंसिपल ने 1अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के लिए अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में करवाने की अपील की कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लीला मैडम, पूरे विद्यालय स्टाफ सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे











