News

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, टुंडी में 5 लोग गंभीर घायल

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

भूमि अतिक्रमण विवाद में हिंसक झड़प, 5 लोग गंभीर घायल

झारखंड संवाददाता | टुंडी

WhatsApp Image 2026 03 28 at 7.18.41 PM

पूर्वी टुंडी प्रखंड के चालधौबा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला फिलहाल पूर्वी टुंडी थाना के अधीन है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालधौबा गांव निवासी हासिम अंसारी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मौजा चालधौबा (मौजा नं. 208) के खाता नं. 13 के तहत प्लॉट नंबर 425 (10 डिसमिल), 426 (7 डिसमिल) और 428 (कुल 13 डिसमिल) जमीन उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के रिजवान अंसारी का दावा है कि उक्त जमीन को गलत तरीके से अंचल कार्यालय के माध्यम से हासिम अंसारी के नाम दर्ज कराया गया है, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने इस प्रक्रिया में हेराफेरी का आरोप लगाया है।

हासिम अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि थाना की मिलीभगत से विवादित जमीन पर जबरन चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो रिजवान अंसारी और उनके साथियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। शिकायत में कुल 11 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दूसरी ओर, रिजवान अंसारी ने बताया कि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हैं और पहले उन्हें एसएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर रिम्स रांची रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

मुख्य बिंदु:

  • जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प
  • कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल
  • 11 लोगों पर मारपीट का आरोप
  • मामला पूर्वी टुंडी थाना में दर्ज
  • गांव में तनाव, पुलिस सतर्क

© 2026 Jharkhand News | Deepak Kumar Pandey

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button