News

आज पाली में जिला स्तरीय मूक-बधिर सेमिनार, संकेत भाषा से होगा संवाद

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

आज सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय मूक-बधिर सेमिनार, हाथों की अंगुलियों के इशारों से होगा भावों का इज़हार

लूनिया टाइम्स | रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य | पाली

WhatsApp Image 2026 03 28 at 9.59.29 PM

पाली: दिव्यांग सेवा समिति पाली के तत्वावधान में जिला स्तरीय तृतीय मूक-बधिर सेमिनार आज रविवार, 29 मार्च को सुबह 10 बजे से श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन, दुर्गादास नगर पाली में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भीमराज भाटी एवं जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री करेंगे, जबकि उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति अध्यक्ष मुकेश सोनी के अनुसार, सेमिनार में मूक-बधिर प्रतिभागी संकेत भाषा (साइन लैंग्वेज) के माध्यम से एक-दूसरे से संवाद करते हुए अपने भाव व्यक्त करेंगे। यह कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

सेमिनार के दौरान आत्मरक्षा के तहत निशानेबाजी, कराटे, लाठी और तलवार संचालन के प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागी अपनी जीवनचर्या, रोजगार के अवसर और दैनिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में यूनिक डिसेबल कार्ड, रेल पास, रोडवेज पास से संबंधित समस्याओं और रोजगार से जुड़ी विसंगतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मुख्य आकर्षण:

  • मूक-बधिरों द्वारा संकेत भाषा में संवाद
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण: कराटे, निशानेबाजी, लाठी व तलवार संचालन
  • रोजगार और जीवनशैली पर चर्चा
  • सरकारी योजनाओं व सुविधाओं पर विचार-विमर्श
  • प्रशासनिक व सामाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी

© 2026 Luniya Times News | Ghevarchand Arya

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button