News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली

प्रेस नोट


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में दिनांक 24 से 30 मार्च 2026 तक यूनिट लीडर स्काउट गाइड का बेसिक ओर एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है|

 

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि 07 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स में 44 यूनिट लीडर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस शिविर में भाग ले रहे शिक्षक अपने विद्यायल में स्काउट गाइड यूनिट संचालन के लिए प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त कर यूनिट का सक्रिय संचालन कर स्काउट गाइड की योग्यता वृद्धि कर सकेंगे, शिविर में ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, यूनिट में स्काउट गाइड को लीडरशिप के अवसर प्रदान करने हेतु नवीन प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

शिविर के छठे दिवस आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यूनिट लीडर ने किमगेम के माध्यम से शरीर की इंद्रियों का खेल खेलकर बालकों के लिए रूचिपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के अभिनव प्रयोग ओर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

WhatsApp Image 2026 03 29 at 6.18.32 PM

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि दिनांक 24 से 28 मार्च तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में राष्ट्रपति अवार्ड ओर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर समापन हुआ इस शिविर में 125 स्काउट गाइड एवं प्रकृति अध्ययन शिविर में 50 संभागी ने सहभागिता की|
शिविर का संचालन मोहन सिंह राठौड़ ने किया|

प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित शिविर में संभागीयों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु लीला जैन, दौलत सिंह, करमा राम, हिम्मत पटेल, जयपाल सिंह, नसीम बानो, विश्वा परमार, विशाल, हंसा कंवर आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

दिनांक 24 से 30 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण केंद्र पर यूनिट लीडर बेसिक ओर एडवांस कोर्स का आयोजन भी किया जा रहा है, शिविर में 44 संभागी सहभागिता कर रहे हैं जिसका संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, आलोक शर्मा ओर सी ओ गाइड डिंपल दवे द्वारा किया जा रहा है|

दिनांक:- 29 मार्च 2026

गोविंद मीणा
सी ओ स्काउट
जिला मुख्यालय पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button