News

सांसद अग्रवाल व विधायक बैरवा की जोड़ी ने दी शाहपुरा को 18 करोड़ की सौगात

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

एमपी-एमएलए ने मिलकर 9 विकास कार्यों का किया शिलान्यास, विकास को मिली नई रफ्तार, ऑडिटोरियम से पशु चिकित्सालय तक, विकास की नई इबारत लिखने की शुरुआत

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी

शाहपुरा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देते हुए शनिवार को शाहपुरा को 18 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने डाक बंगले में आयोजित समारोह में 9 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.34.14 PM

इस अवसर पर क्षेत्र में विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिनमें प्रमुख रूप सेकृ शाहपुरा में ₹11 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण, ₹2 करोड़ से डाक बंगले के नवीन भवन का निर्माण, ₹4 करोड़ 16 लाख की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, विभिन्न विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, पीएसबी राजकीय महाविद्यालय में आईटीसी लैब एवं स्मार्ट क्लास रूम, वीर माता माणिक कंवर विद्यालय में टीन शेड तथा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में डोम निर्माण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में विकास की धारा निरंतर बह रही है और शाहपुरा भी इस विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर आवश्यक कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.34.16 PM

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को इन परियोजनाओं से नई दिशा मिलेगी, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा। विधायक ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में शाहपुरा में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि आमजन सरकार की नीतियों और कार्यों से जुड़ सके।

समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शाहपुरा की तस्वीर बदलेगी और क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, फुलिया कलाँ मंडल अध्यक्ष, साहित्यकार डा कैलाश मंडेला, रामप्रसाद पारीक सहित उपस्थित रहे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button